March 7, 2026

आया अलर्ट राधा मैंने तुम्हारे प्यार में ज़हर खा लिया है,इंदौर सायबर सेल हुई एक्टिव फिर 333किलोमीटर दूर हो गया एक्शन।

Xpose Today News 
इंदौर सायबर सेल को मेटा(फ़ेसबुक इंस्टाग्राम) से दोपहर पौने चार बजे अलर्ट आया एक व्यक्ति सुसाइड करने का प्रयास कर रहा है। सायबर सेल तुरंत एक्शन में आई। सुसाइड करने का प्रयास कर रहे युवक की  लोकेशन अशोक नगर की सामने आ रही थी। इंदौर सायबर सेल ने तत्परता से अशोक नगर सायबर सेल से संपर्क कर युवक के घर टीम भेजी। फिर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।
इंदौर सायबर सेल को मेटा(फ़ेसबुक इंस्टाग्राम) से दोपहर पौने चार बजे अलर्ट आया एक व्यक्ति सुसाइड करने का प्रयास कर रहा है। युवक की लोकेशन अशोक नगर आने पर इंदौर सायबर सेल के  टेक्निकल टीम के थानेदार  राम बाजपेई एवं आर. राकेश बामनिया द्वारा तत्काल तकनीकी जानकारी प्राप्त कर मध्य प्रदेश राज्य के अशोक नगर जिले की सायबर सेल से संबंधित इंस्टाग्राम युजर्स की तकनीकी जानकारी साझा की गयी ।  मामले की गम्भीरता को देखते हुये अशोक नगर जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन (भा.पु.से.) के द्वारा सायबर सेल प्रभारी  को मय टीम के तकनीकी जानकारी में प्राप्त पते पर रवाना किया गया। तकनीकी जानकारी में प्राप्त नाम पतो पर पहुचकर परिवारजनों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा ऐसी कोई घटना घटित होने से मना किया, तभी तुरंत उस व्यक्ति के पास पहुचकर उससे पुछने पर उसने बताया कि लडकी द्वारा एक तरफा प्यार में  मना करने पर उसने कीटनाशक पी लिया था, इस संबंध में घर के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नही थी, जिसे तत्काल अशोक नगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया, जिससे उसकी जान बच सकी, अगर समय पर पुलिस व्यक्ति को उपचार हेतु नही ले जाती, तो कोई अनहोनी घटना घट सकती थी ।  बाद उपचार उस व्यक्ति का स्वास्थ्य अब ठीक है।
यह लिखा था मैसेज
Suicide Alerts की जानकारी प्राप्त हुयी, जिसका एनालिसिस करने पर पाया गया कि एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउण्ट पर एक पोस्ट करी जिसमें लिखा था कि “Radha maa ki kasam mene kha liya hai Jahar or Tumhara koi naam nahi aayega or Thoda apna dhyan rakhna, maine wo galat bat boli uske liye Sorry Dil se or Mujhe Maaf kar dena Betaa, or Koi pe Trust Mat krna, Kyuki Sab Time pass krne ke chakkar me rahte hai hai par me Aisa kabhi nahi tha bilkul bhi, Ho sake toh mujhe Maaf kar dena or me hamesha tumhare Sath sachhe Dil se tha, Chalo ab dekhta hu Jahar ka aasar kab tak hota hai, Miss You… So Much, Hamesha Yaad rakhna Mujhe End Last Byyy….” ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri