March 11, 2026

एसएएफ 34वीं बटालियन धार में सायबर-सुरक्षा अवेयरनेस सेमिनार आयोजित।

 

एक्सपोज़ टुडे,धार।

धार स्थित 34वीं एसएएफ बटालियन में दिनांक 17-11-2021 को एक दिवसीय साइबर क्राइम सेक्यूरिटी अवरेनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *राष्ट्रस्तरीय सायबर विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल*, इंदौर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए सायबर अवेयरनेस संबंधी विशेष सत्र लिया गया। जिसमे 34वीं एसएएफ बटालियन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सत्र के प्रारम्भ मे उप निरीक्षक श्री आशीष वाखला ने प्रो गौरव रावल का विस्तृत परिचय दिया तथा सहायक सेनानी श्री राधेश्याम सोलंकी जी ने पुष्पगुच्छ देकर श्री रावल का अभिवादन किया। इस अवसरपर प्रो गौरव रावल ने सेमिनार मे उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को इस विषय से परिचय कराते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। 

प्रो. रावल ने वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जिसमें ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से डेबिट क्रेडिट कार्ड एहतियात, फ़िशिंग / विशिंग, स्पूफिंग शामिल थे। उन्होंने अपने व्याख्यान में ईमेल या फेसबुक आईडी, पासवर्ड, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड का उपयोग करके सभी को पहचान की चोरी से अवगत कराया। उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धाराओं और 2008 में इसके संशोधन के बारे में भी जानकारी दी।

सत्र में सायबर एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थी,स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों को सायबर अवेयरनेस संबंधी विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया, उन्होने बताया कि सायबर क्राईम एक अलग तरह का क्राईम है, जो व्हाटसअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टवीटर एवं अन्य किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग तरहों से क्राईम हो सकता है।

श्री गौरव रावल ने व्याख्यान में बताया कि किसी भी प्रकार के सोशल प्लेट फॉर्म पर अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे फोन नंबर, स्थानीय पता, स्थान और जन्म की तारीख न दें। क्योंकि साइबर अपराधी आपको ठगने के लिए आपके व्यक्तिगत विवरणों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने विशेष तौर पर प्रशिक्षणार्थियों को सोशल मीडिया पर रखने वाली सावधानीयो के बारे मे बताते हुए बताया कि कभी भी अपना पोस्ट या फोटो के साथ अपने जिओ टैगिंग या लोकेशन शेयर न करें, जिससे अपराधी आपके घर, या ऑफिस तक पहुच न सके और आपकी जानकारी ज्ञात कर किसी प्रकार का अपराध घटित न कर सके।

श्री रावल ने बताया कि डिजिटल या किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया के माध्यम से हमें किसी भी सामग्री को लिखने और अपलोड करने से पहले हमेशा सतर्क रहना चाहिए और इस आभासी दुनिया में कुछ भी पोस्ट करने से पहले दस बार सोचना चाहिए, किन-किन कारणों से आपके ऊपर आईटी एक्ट लागू हो सकता है।

प्रो. गौरव रावल बताया कि किन-किन नये तरीकों से सायबर अपराध घटित हो रहे है, हम उन अपराधों से कैसे बचे, हमे क्या करना चाहिये किन-किन बातो का आप ध्यान रखना चाहिये । इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियों से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत करवाया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संबंधित विषयों से विषय संबंधी कई प्रश्न पूछे गये जिनका उत्तर साईबर एक्सपर्टस प्रो. गौरव रावल द्वारा दिया गया।

सत्र में प्रभारी सेनानी श्रीमती रचना भदोरिया मैडम, सहायक सेनानी श्री राधेश्याम सोलंकी जी, सहायक सेनानी श्री सौरभ तोमर जी, निरीक्षक रविंद्र बघेल, निरीक्षक राजू चौहान, सूबेदार मेजर उप निरीक्षक श्री रवि जमरा, लाइजनिंग अधिकारी उप निरीक्षक श्री आशीष वाखला सहित 34वीं एसएएफ बटालियन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी सेनानी श्रीमती रचना भदोरिया मैडम द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस सत्र में साइबर विशेषज्ञ गौरव रावल द्वारा बताए गए साइबर संबंधी जागरूकता व कानून का पालन करने और अपने परिवार जनों को भी इस विषय में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri