March 7, 2026

एमपी के आईएएस पर बहू ने लगाए ज़बरदस्ती फ़िज़िकल रिलेशन बनाने के आरोप। पुलिस को हुई शिकायत।

एक्सपोज़ टुडे।

मध्यप्रदेश सरकार के 1992 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी पर उनकी बहू ने दहेज रेप की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत भोपाल में IG और DIG से की है। इस केस की फैमिली कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। IAS अधिकारी की पत्नी और बेटे पर भी बहू ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, बंधक बनाकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता की कहानी उसी की ज़ुबानी
भोपाल के होटल सयाजी में 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड IAS ने अपने बेटे की शादी मेरे साथ कराई। पति शारीरिक रूप से अक्षम है। ये बात मुझसे छिपाई गई। शादी के दूसरे दिन ही पति ने मुझे लात मारकर कमरे से निकाल दिया। मैं रोने लगी। ससुर पास आए और बोले, मेरे साथ कमरे में चलो मैं सब ठीक कर दूंगा। ससुर ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब मना किया, तो मेरे साथ मारपीट की। चारित्रिक लांछन लगाना शुरू कर दिया। इस मामले कीजानकारी जब जब पति से की तो उसने भी अपने पिता का ही साथ दिया।

बोले फ़ॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर आओ
पीड़िता ने बताया शादी के दो दिन बाद ही मुझसे 7 लाख रुपए नगद और फॉर्च्युनर गाड़ी की मांग की गई। रोजाना मारपीट की जाने लगी। खाना भी नहीं देते थे। कभी मिलता भी था तो वो बचा हुआ होता था। मैंने अपने घर वालों को में दहेज मांगने वाली बात बताई। भाई सतना से भोपाल मेरे ससुराल आया। शादी को 13 दिन ही हुए थे। मुझे भाई के साथ घर से निकाल दिया गया। मैं मायके आ गई। ससुराल वालों ने बात करना बंद कर दिया।

आईएएस ने भी लगाया आरोप
एसपी के मुताबिक, ससुराल वालों का कहना है कि शादी में खर्च उन्होंने किया था, ऐसे में दहेज वो क्यों मांगेंगे। रिटायर्ड IAS का यह भी आरोप है कि जब उनका बेटा काउंसिलिंग के लिए मैहर आया तो पीड़िता के परिवार वालों ने गुंडे भेज दिए।

एसपी बोले जाँच जारी
एसपी सतना धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं। पीड़िता का आरोप दहेज प्रताड़ना, शारीरिक व मानसिक शोषण से संबंधित है। पीड़िता ने अपने पति को शारीरिक रूप से वैवाहिक जीवन के लिए अक्षम भी बताया है। मामले में मैहर में परिवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। सतना के मानवी परिवार परामर्श केंद्र में भी काउंसिलिंग चल रही है। फैमिली कोर्ट का आदेश मंगवाया गया है,उसका अध्ययन करके आगे कार्रवाई की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri