March 7, 2026

डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, महिला ने कहा सरकारी गेस्ट हाउस से लेकर दिल्ली तक कई बार बनाए संबंध।

Xpose Today News 
मध्यप्रदेश के एक डिप्टी कलेक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने डिप्टी कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।
भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा से इस मामले में शिकायत की है। जिसके बाद एसपी ने सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
इस मामले में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने कहा कि महिला आपराधिक बैकग्राउंड से है। मुझे जानकारी नहीं है, कि वह क्या आरोप लगा रही है।
महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर रेप किया
महिला ने शिकायत में बताया भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने मुझे प्रेम जाल में फंसाया। उन्होंने मुझे प्रदेश के कई जिलों में सरकारी हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस समेत दिल्ली तक घुमाया। शादी का झांसा देकर मेरे साथ रेप किया।
पुलिस के मुताबिक़ आरोप लगाने वाली महिला भी विभागीय कर्मचारी है। उसका कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर दो दिन पहले महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायत की है। जिसके बाद एसपी मिश्रा ने सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
सारंगपुर के एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
इस मामले में डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने बताया कि महिला आपराधिक बैकग्राउंड से है। मैंने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर उसकी मदद की थी। वह क्या आरोप लगा रही है मुझे इसकी जानकारी नहीं है।-
उन्होंने बताया मैं पचोर में पदस्थ था। महिला भी विभागीय कर्मचारी है। तब महिला ने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर कुछ रुपए उधार लिए थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला आपराधिक बैकग्राउंड से है। उसके दो बच्चे हैं, दोनों जेल में होने की सूचना भी मिली। लेकिन, तब तक मैं उसे 5 लाख से अधिक राशि ऑफलाइन और ऑनलाइन उधार दे चुका था। अब राजगढ़ से स्थनांतरित होकर भोपाल आ गया, तो उससे पैसों की मांग की थी। मुझे जानकारी नहीं है, कि महिला क्या आरोप लगा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri