May 9, 2026

रेप केस में डिप्टी कलेक्टर गिरफ़्तार।


एक्सपोज़ टुडे।
मध्यप्रदेश के डिप्टी कलेक्टर रेप के आरोप में गिरफ़्तार किए गए हैं। कुछ दिनों पहले उनके ख़िलाफ़ रेप की एफ़आइआर पुलिस ने दर्ज की इसके बाद से ही वे फ़रार हो गए। पुलिस डिप्टी कलेक्टर को तलाशते हुए इंदौर भी आई लेकिन वे भोपाल में छुप कर फ़रारी काट रहे थे। पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ़्तार कर लिया।

उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे।

बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि डॉ. अभय खराड़ी खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था।
डॉ. खराड़ी 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। रेप का ये मामला इसी दौरान का है। पीड़िता से उन पर डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया था।
बड़वानी में महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उनकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार किया।
बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया था।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri