April 30, 2026

फिल्म सुपर 30 से प्रेरित ज़िला जज की क़ाबिल-ए-तारीफ़ पहल

नीमच। आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म सुपर 30 देखकर इतने प्रभावित हुए कि अब वह भी सिविल जज की तैयारी कर रहे बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे है। उनके इस काम में उनके पाँच साथी जज भी मदद कर रहे हैं।

नीमच के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हृदयेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुपर 30 फिल्म देखकर उन्हें यह आइडिया आया कि जो बच्चे सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण कही बड़े शहर की कोचिंग जाने में असमर्थ हैं। उन्हें निशुल्क कोचिंग, सुझाव व टिप्स की सुविधा दी जाए। एक बच्चा भी यदि सेलेक्ट हुआ तो मन को सुकून मिलेगा।

नीमच कोर्ट परिसर में ही 18 बच्चो की हफ्ते में चार दिन क्लास चलती है। जिसमे 5 जज बच्चो को परीक्षा की तैयारी , टिप्स व अपने अनुभव भी शेयर करते हैं। जो बच्चे यहाँ जजो से शिक्षा ले रहे है वे बहुत खुश है कि उन्हें स्वयं जज साहब पढ़ा रहे हैं।

कोचिंग में पढ़ने वाले स्टूडेंट अंशुल व्यास ने कहा कि यहां जजो से कोचिंग मिल रही है, अच्छे उदहारण और स्पष्टीकरण के साथ फ्री कोचिंग दी जा रही है, जो हर बच्चे के लिए फायदेमंद है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri