May 10, 2026

जिला अधिकारी ने ऑटो चालक बन किया योजना का प्रचार

बैतूल। बैतूल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का अनोखा नजारा देखने को मिला। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी खुद ऑटो चलाकर योजना का प्रचार करते नजर आए।

दरअसल बैतूल जिले में 1 तारीख से 7 दिवस के लिये प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी को लेकर जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क चौक पर योजना के प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाकर योजना का प्रचार किया गया।

इस योजना के प्रचार के लिए एक माईक लगा हुआ ऑटो प्रचार रथ के रूप में तैयार कर योजना से जुड़ी जानकारियों का आडियो सुनाकर आम जन को बतलाया जा रहा था। जिसकी कमान खुद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने संभाली और ऑटो चलाकर इस योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी और योजना का प्रचार किया।

इस योजना को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी बीएल विश्नोई ने बताया कि 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक मातृ वंदना सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है। पहली बार पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को भारत सरकार द्वारा पहली जांच पर एक हजार, पांचवें से छठवें महीने में दो हजार और बच्चे के जन्म के उपरांत टीकारण के बाद दो हजार रुपए दिए जा रहे हैं। ऑटो चलने पर अधिकारी ने कहा कि वे लाइसेंसधारी वाहन चालक हैं। इस प्रकार के कार्यो को अधिकारियों द्वारा किया जाए तो जनता के बीच भी एक अच्छा संदेश जाता है। उन्हें आज महसूस हुआ कि एक ऑटो चालक के रूप में भी कोई रोल हो सकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri