March 8, 2026

डॉक्टर की पत्नी लीव इन रिलेशन में कूरियर बॉय के साथ रही,फिर करा दी FIR

एक्सपोज़ टुडे।

भोपाल में एक डॉक्टर की पत्नी के साथ कोरियर बॉय द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पार्सल पहुंचाने के दौरान महिला कि कोरियर बॉय से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद यह प्यार में बदल गई और दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। 2 साल तक साथ रहने के बाद महिला ने जब प्रेमी से शादी की बात कही तो वो मुकर गया। महिला की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने आरोपी कोरियर बॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

लाज में मिले और हो गई अंतरंगता
SI आकांक्षा शर्मा ने बताया कि 36 वर्षित महिला टीटी नगर इलाके में रहती है, साल 2016 में उसके डॉक्टर पति की मौत हो गई थी। उसकी एक 13 साल की बेटी भी है। महिला ने पुलिस को बताया कि, दीपक सिंह ठाकुर नाम का व्यक्ति जो ब्लू डॉट कोरियर कंपनी में काम करता है उससे उसकी मुलाकात पार्सल डिलीवर करने के समय हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दिन दीपक ने महिला को मिलने के बहाने न्यू मार्केट स्थित कंचन लाज में बुलाया। जहां दोनो के बीच संबंध बने।

दीपक ने कहा था शादी करूंगा
आरोपी दीपक ने महिला से जल्द ही शादी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। 2 साल साथ में रहने के बाद महिला ने जब दीपक से शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। जिसके बाद महिला ने उसकी शिकायत टीटी नगर थाने में की। पुलिस ने बताया कि वह अभी दीपक सिंह ठाकुर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश जारी है। 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri