March 12, 2026

इंदौर एयरपोर्ट पर प्लेन की इमजेंसी लैंडिंग।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
इंदाैर एयरपाेर्ट पर बुधवार देर शाम को दिल्ली जा रही एक फ्लाइट की इमजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट में एक 7 साल का बच्चा अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। फ्लाइट में ही उसे सांस लेने में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर में प्लेन को उतारा गया। यहां से बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चे की तबीयत अब ठीक है।
मिली जानकारी अनुसार फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट में 7 साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ सफर कर रहा था। उड़ान भरने के दौरान तो उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन जैसे जी फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसे सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई। इसके बाद शाम 6 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यहां से उसे तत्काल एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया गया। बच्चे को ड्रॉप करने के बाद पौने 7 बजे फ्लाइट ने फिर से उड़ान भरी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri