April 27, 2026

रेलवे के खाते से कर्मचारी नेताओं ने उड़ाए पौन करोड़ रूपए, अफसर शिकायत पर दर्ज हुई FIR

एक्सपोज़ टुडे।
रेलवे के मजदूर संघ के बैंक खाते से पौन करोड़ रूपए ग़ायब होने का मामला सामने आया है विभाग के अफ़सर की शिकायत पर पुलिस को 76 लाख 50 हजार रुपये निकालने की बात पता लगी है। आरपी भटनागर 84 साल निवासी एफ 03 रेलवे आफिसर्स बंगलो नियर परेल वर्क शाप सेंटर रेलवे मुम्बई की लिखित शिकायत पर पुलिस ने गबन का प्रकरण दर्ज किया है। अशोक शर्मा, अनुज तिवारी, सिया पचौरी, निशा माल्या एवं ओपी चौकसे समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है।

मामला जबलपुर जिले का है ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि मजदूर संघ का खाता एसबीआइ मुख्य शाखा सिविल लाइन में संचालित है। खाते से रकम निकालने का अधिकार संघ के महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को अध्यक्ष की सहमति पर प्राप्त है। 16 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच खाते से 76 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।

जांच में पाया गया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के खाते में वेस्ट सेंट्रल रेलवे के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सदस्यता शुल्क की राशि जमा होती है। जिसमें से खर्च करने के लिये वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का स्वंय का संविधान बना है। महासचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी के द्वारा षणयंत्र पूर्वक संघ के खाते से चेक के माध्यम से लाखों रुपये अन्य कर्मचारी सिया पचौरी, निशा माल्या समेत तमाम कर्मचारियों को बांटते रहे। आरोपितों के खिलाफ धारा 420,409,120बी की एफआइआर दर्ज की गई है।

रकम की निकासी वर्किंग कमेटी और अध्यक्ष की जानकारी के बगैर की गई। एसआइ सतीश झारिया द्वारा की गई जांच में सामने आया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के खाता से उक्त रकम की निकासी की गई थी। जिस खाते में रकम भेजी गई वो सिया पचौरी निवासी 207 सनमुख सिंधी गली शास्त्री वार्ड गाडरवारा का होना पाया गया। लाखों की रकम अलग अलग दिन में निकाली गई। उसी रकम में से ओपी चौकसे को 3 लाख 50 हजार, उत्तम चंद को नकद सात लाख भुगतान किया गया।निशा माल्या निवासी तिवारी बारात घर एकता बिहार कालोनी नरसिंह नगर रांझी, अजीमउद्दीन खान, रोहत, दीपांशु गोयल एवं आशा देवी आदि उसी रकम की हेराफेरी करते रहे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri