September 23, 2024

भ्रष्ट आरटीओ के घर ईओडब्ल्यू का छापा करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा।

एक्सपोज़ टुडे।

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आरटीओ संतोष पाल के शताब्दी पुरम स्थित घर पर छापा मारा। टीम एसपी देवेंद्र राजपूत के निर्देश पर पहुँची है। टीम जैसे ही पाल के घर में पहुंची उसकी चकाचौंध लाइफ़ देखकर दंग रह गई। आरटीओ के घर विलासिता का हर सामान मौजूद था।

एलपी ईओडब्ल्यू राजपूत के मुताबिक़ संतोष पाल की पत्नी रेखा भी परिवहन विभाग में क्लर्क है। पाल के विरूद्ध अनुपातहिन संपत्ति की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर जांच की तो मामला सही पाया गया। इस पर क्राइम नंबर 71/22 धारा 13(1) बी 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

Written by XT Correspondent