खंडवा। देश में इस समय प्याज की कीमत 100 रुपए के पार पहुँच गई है। प्याज की बढ़ती कीमतों से प्याज का उत्पादन करने वाले किसान काफी खुश है। हालांकि महंगी होती प्याज पर अब चोरों की नजर भी आकर टिक गई है। ऐसे में किसानों को अपने प्याज की पहरेदारी करना पड़ रही है।
खंडवा जिले के कई गाँवों में किसान अपने खेतों में रखे प्याज की पहरेदारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्याज की कीमत 100 रुपए के पार पहुँच गई है। इस कारण चोर अब प्याज की चोरी करने लगे है। इस कारण रात-दिन प्याज की पहरेदारी करना पड़ रही है। वहीँ दूसरी तरफ किसानों ने सरकार से बाहर से प्याज नहीं खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बाहर प्याज खरीदेगी हम इसका विरोध करेंगे।
