March 10, 2026

फ़ेडरल बैंक के गार्ड ने 3 लोगों को मारी गोली।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
रतलाम कोठी क्षेत्र में स्थित फेडरल बैंक के गार्ड ने मंगलवार रात बैंक के बाहर खड़े रहने को लेकर हुए विवाद में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। ‌ घटना में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से 2 को ज्यादा चोट आई है और उनकी हालत गंभीर है। दोनों घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
संयोगितागंज सीएसपी ने बताया कि बैंक के गार्ड राजभान सिंह ने गोली चलाई है।पुलिस का कहना है कि गार्ड और दीपक पाटिल अशोक पाटिल और संदीप सोलंकी में किसी बात को लेकर तत्कालिक विवाद हुआ। इसी दौरान गार्ड राजभान ने गोली चला दी। जिससे दीपक, अशोक और संदीप घायल हो गए।‌ सीएसपी ने बताया कि बैंक के पास एक गुमटी है जहां पर यह तीनों आकर रोजाना खड़े होते हैं। आज भी आकर वहां पर खड़े हुए गार्ड ने मना किया यहां पर रोज क्यों खड़े होते हो। इसी बात को लेकर गार्ड राजभान और घायलों में विवाद हुआ।‌ पुलिस के मुताबिक राजभान में इन्हें डराने के लिए जमीन पर गोली चलाई थी जिसके छर्रे उड़कर इन्हें लगे और तीनों घायल हो गए।
एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि गार्ड राजभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी बंदूक भी जब्त कर ली है‌‌।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri