May 4, 2026

दोनों पत्नियों के बीच स्टेशन पर जमकर चले लात-घूँसे

झाबुआ। दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। वीडियो 26 सितंबर है। दोनों महिलों के बीच मेघनगर रेलवे स्टेशन पर मारपीट हुई थी। महिलाओं के बीच हुई मारपीट की मेघनगर जीआरपी थाने में शिकायत भी दर्ज है।

दरअसल वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं का नाम कमला बाई और भूरा बाई है। आरोप है कि भूरा बाई के पति ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली जिसे लेकर दोनों महिलाओं और उनके परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा है। 26 सितंबर को जब मेघनगर रेलवे स्टेशन पर दोनों महिलाओं का सामना हुआ तो दोनों में पहले तीखी बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

हंगामा बढ़ता देख मेघनगर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत करवाया। वीडियो में मारपीट करती दिखाई दे रही भूरा बाई मौके से फरार हो गई। पुलिस ने कमला बाई की शिकायत पर भूरा बाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri