April 27, 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क हादसा, सशस्त्र सीमा बल के पांच जवान घायल, तीन गंभीर

कांकेर। शुक्रवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए सड़क हादसे में सशस्त्र सीमा बल के पांच जवान घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल के 28वीं बटालियन के जवान टाटा सूमो वाहन से तुमापाल कैंप से एसएसबी मुख्यालय कूहचे जा रहे थे। इस दौरान अंतागढ़ नारायणपुर मुख्य मार्ग पर गोंडबिनापाल गांव के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और पेड़ से जा टकराया।

इस हादसे में हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह व बिस्वकर्मा तिवारी, कांस्टेबल सागर अशाक लहरे व राशिद अहमद और एसएसबी का चालक विक्रम घायल हो गए। विक्रम सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें भिलाई रेफर किया गया है। बाकी जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri