April 26, 2026

पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर वनकर्मी ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ की करवाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पेड़ो की अवैध कटाई को लेकर वनकर्मी ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की। वनकर्मी ने बास के पेड़ काटने पर रेंजर को फटकार भी लगाई। यहीं नहीं वनकर्मी ने रेंजर और डिप्टी रेंजर के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कर लिया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में इन दिनों सोशल मीडिया पर पर एक वनरक्षक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वनरक्षक पेड़ की अवैध कटाई करने पर इलाके के फारेस्ट रेंजर को लताड़ लगा रहा है। इतना ही नहीं वनकर्मी ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए रेंजर और डिप्टी रेंजर के खिलाफ करते हुए आपराधिक मामला भी दर्ज कर लिया।

यह वीडियो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के हल्दीबाड़ी रिजर्व फारेस्ट इलाके का है। दरअसल वनरक्षक शेखर सिंह रात्रे की तैनाती वाले हल्दीबाड़ी के रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में 17 जुलाई को कुछ मजदूर बास के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। पेड़ों की कटाई का काम रेंजर मृत्युंजय शर्मा के कहने पर एक वनकर्मी ही करवा रहा था।

वनकर्मी शेखर सिंह ने जब वहाँ 300 से ज्यादा पेड़ो की कटाई होते देखा तो उन्होंने इसके लिए पेड़ कटवा रहे वनकर्मी को लताड़ लगाई। वनकर्मी ने शेखर सिंह को बताया कि वह पेड़ो की कटाई रेंजर के कहने पर करवा रहा है। इस पर वनकर्मी शेखर सिंह ने रेंजर को ही घटनास्थल पर बुलाया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। यही नहीं शेखर सिंह ने फारेस्ट रेंजर और अन्य अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय मीडिया के कुछ लोगो ने घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले को लेकर वनकर्मी शेखर सिंह रात्रे ने बताया कि मैं आदेश पर दूसरे इलाके में गया था। 17 तारीख को जब मैं वापस आया तो यहाँ पर 11 मजदूर पेड़ काट रहे थे। वनकर्मी मौजूद था। जब मैंने पूछा तो उसने कहा कि रेंजर साहब के आदेश से पेड़ काट रहा हूँ। मजदूरों ने बताया कि उन्हें 250 रुपये रोजी देकर पेड़ काटने लाया गया है। डीएफओ का कोई आदेश नहीं है। ये रिजर्व फारेस्ट है, यहाँ पेड़ नही काटे जा सकते। मेरी गश्त का इलाका है। रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनकर्मी और 11 मजदूरों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri