March 7, 2026

पूर्व कांग्रेस सांसद बीजेपी में शामिल।

 

एक्सपोज़ टुडे।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेश चंदेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चंदेल सर्किट हाउस बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं। कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो हुए लेकिन देह और आत्मा भाजपा में ही थी। नड्डा ने कहा कि मेरे पुराने सहयोगी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कहा कि उन्होंने सुरेश चंदेल से बात की और उनसे भाजपा में शामिल होने और हमारी राष्ट्रवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का अनुरोध किया।*

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri