March 14, 2026

अवैध शराब की तस्करी करते 14 लाख 57 हजार रुपए के चार पहिया वाहन और बल्क शराब जब्त।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर ।
कलेक्टर इंदौर के आदेशानुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन कारवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में
*आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह* ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 4फरवरी 2021 को सांयकालीन गस्त के दौरान रात भारत पेट्रोल पंप निपनिया के पास नाकाबंदी कर वाहन क्रमांक एमपी09 जीएच-1663 को रोककर तलाशी लेते हुए 90 बल्क लीटर मशाला शराब जब्त कर ली जिसकी कीमत 57 हजार 750 रुपए थी। मौके से आरोपी सुनील लाखा पुत्र नारायण सिंह लाखा 27 वर्ष निवासी 122 कबीरखेडी,सुखलिया,थाना हीरानगर,जिला-इंदौर को गिरफ्तार किया जाकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिकारी 1915 की धारा 34(1),34(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ई-शूजू वाहन क्रमांक एमपी 09जीएच 1663 की कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई।आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया गया है।इस मामले की विवेचना कर शराब तस्करी में वाहन मालिक और सप्लायरों की भूमिका की पता लगाया जा रहा है। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश में शराब माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में में एक और बड़ी कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

इस कार्यवाई में *आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह* के साथ आरक्षक बद्री सिंह जमरा, विजय सूर्या और चालक ईश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri