March 7, 2026

15 मई से 15 जून तक मनेगा कुशाभाऊ जन्म शताब्दी वर्ष , होंगी अनेक प्रतियोगिताएं जोड़ेंगे युवाओं को।

एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनायेगा जिसके तहत १५ मई से १५ जून तक युवा जोडो अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम यूथ कनेक्ट अभियान, भाषण प्रतियोगिताएं विभिन्न विषयों पर , सोशल मीडिया अभियान के साथ ही युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो वैभव पवार ने बताया कि यूथ कनेक्ट अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता १५ मई से २२ मई तक , सोशल मीडिया कैम्पेन २३ मई से २७ मई तक और एक जून से १५ जून तक युवा सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता तीन स्तर पर सबसे पहले विधानसभा स्तर पर , उसके बाद जिला स्तर पर और अंत में संभाग स्तर पर आयोजित की जायेगी। इसमें १० विषय के १० वक्ता जिसमें इंजीनियर , डाक्टर आदि होंगे और जो भाजपा की विचार धारा से प्रेरित होगे उन्हें आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संभाग स्तर पर प्रतियोगिता भोपाल और नर्मदापुरम , रीवा और शहडोल , उज्जैन, इंदौर, सागर, जबलपुर और ग्वालियर चंबल संभाग पर होगी।
सोशल मीडिया अभियान के तहत २३ मई से २७ मई तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गैर राजनैतिक युवाओं को भारतीय राजनीति व राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जोडेंगे एवं युवा सम्मेलनों के लिये व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं सोशल मीउिया के माध्यम से हैसटैग चलायेंगे। राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर हैसटैग के साथ अपलोड करेंगे। भाषण प्रतियोगिता के अच्छे भाषण को भी एक या दो मिनट का वीडियो बनाकर हैसटैग के साथ अपलोड करेंगे। वहीं देश भक्ति गीतों को भी अपलोड करेंगे।
पवार ने बताया कि संभागीय युवा सम्मेलन एक जून से १५ जून तक आयोजित किये जायेंगे। इसमें वकील, खिलाडी, कलाकार, नव मतदाता, डाक्टर, इंजीनियर , किसान, व्यवसायी युवा नेतृत्व और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को शामिल किया जायेगा। सम्मेलन संभाग की थीम के अनुसार होंगे। इसमें ग्वालियर चंबल में एक जून को सैनिक सम्मान – राष्ट्रवाद पर, सागर में जनजाति पर तीन जून को , रीवा में सोलर उर्जा और टाइगर पर ४ जून को इंदौर में स्टार्टअप इंडिया पर छह जून को , शहडोल में जनजाति पर , जबलपुर मे पर्यावरण और मां नर्मदा पर, उज्जैन में अध्यात्म पर १३ जून को तथा भोपाल और नर्मदापुरम का १५ जून को इतिहास विषय थीम पर होगा। सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री से लेकर केन्द्रीय पदाधिकारी प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी तथा विशिष्ट जन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष भाजपा कमल माखीजानी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रतीक तिवारी, प्रदेश मंत्री एवं संभागीय प्रभारी शुभेन्दु गौड, हरीश यादव , विवेक चौहान जवाहर प्रजापति आदि मौजूद थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri