March 8, 2026

पुलिस की गिरफ्त में सुनसान इलाकों में राह चलते महिलाओं से मोबाइल छीनने वाली बदमाशों की गैंग।

एक्सपोज़ टुडे। 
सुनसान इलाकों में राह चलते महिलाओं से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में।
विजय नगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहीद पार्क के पीछे खाली मैदान में कुछ बदमाश बैठे हुए है। वे लोग किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी विजय नगर रवींद्र सिंह गुर्जर ने टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए भेजा। मौके पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने रोहित उर्फ बाबू पिता राधेश्याम (19) निवासी खजराना एवं एक विधि विरुद्ध बालक उम्र 17 वर्ष को  गिरफ्तार किया। मौके से इनके साथी मन्नू वर्मा निवासी निरंजनपुर, रविंद्र उर्फ जादू निवासी लसूडिया फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक चाकू, पेचकस, 7 मोबाइल फोन और अन्य औजार मिले जिन्हें विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में रोहित और उसके अपचारी साथी ने बताया कि वे लोग सुनसान रास्ते पर पैदल जाने वाली महिलाओं के हाथ से मोबाइल फोन छीन लेते थे। इसके अलावा चोरी की वारदात को भी अंजाम देते। वारदात के लिए अपने दोस्तों की गाड़ी मांग कर लाते थे। इस पर नंबर प्लेट निकाल कर फर्जी नंबर लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। यह लोग अपनी नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
 इनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके फरार साथियों की भी तलाश पुलिस कर रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri