March 7, 2026

पति की जेब से निकला गर्ल फ़्रेंड का वैक्सीन सर्टिफिकेट, फिर आगे क्या हुआ पढ़‍िए खबर में।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में एक महिला ने पति की पॉकेट खंगाली तो उसमें निकला और गर्ल फ़्रेंड का वैक्सीन सर्टिफिकेट। इसके बाद हो गया पति के कारनामों का खुलासा।
टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक वीणानगर निवासी 44 वर्षीय रेखा भीसे की शिकायत पर पति राजेंद्र भीसे और ससुर गहिनाथ भीसे निवासी मलठन तालुका अहमद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेखा ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र से 20 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां और दो बेटे भी हैं। राजेंद्र रेत का बड़ा कारोबारी है। पांच साल तक तो राजेंद्र ने सामान्य व्यवहार किया लेकिन उसके बाद वह प्रताड़ित करने लगा। ससुर भी उसके साथ अभद्रता करते थे। कभी कभी परेशान होकर मायके (इंदौर) आ जाती थी। वर्ष 2018 में पता चला कि राजेंद्र का भूमिता नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसलिए उसे मायके से ससुराल नहीं ले जा रहा है। एक बार उसने राजेंद्र के कपड़े खंगाले तो जेब से भूमिता का कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मिला। इसमें भूमिता के पति के रूप में राजेंद्र का नाम लिखा हुआ था। इससे शक पुख्ता हो गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri