May 4, 2026

पुलिस नीचे बुलाने के लिए मनुहार करती रही और लड़की ने टंकी से छलांग लगा दी

शिवपुरी। शिवपुरी में आज ऐसा एक दर्दनाक मंजर सामने आया जिसे देखकर या सुनकर आपकी रुंह कांप उठेगी। एक लड़की फिल्मी अंदाज में पहले पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूदने की धौंस देती रही। खबर मिलते ही पुलिस और तमाशबीनो का मजमा जुट गया। लोग विडियो बनाते रहे पुलिस मनुहार करती रही। इसी बीच लड़की कैमरों और पुलिस के सामने ही टंकी से कूद गई जिससे उसकी जान चली गई।

दरअसल सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा फिजिकल थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री केपी सिंह की कोठी के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 15 मिनट छात्रा पानी की टंकी पर बैठी रही। इस दौरान लोग छात्रा को समझाने का प्रयास भी करते रहे लेकिन वह नहीं मानी और अचानक टंकी से कूद गई।

छात्रा का नाम साक्षी तिवारी है और वह प्रियदर्शिनी नगर की रहने वाली है। फिजिकल थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन पुलिस कुछ कर पाती उससे पहले ही छात्रा ने टंकी से छलांग लगा दी।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल में जुटी है कि आखिर ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या क्यों की।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri