May 9, 2026

टीसीएस में काम करने वाली युवती ने बीसीएम हाईट्स बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से कूद कर किया सुसाइड।

 

Xpose Today News

इंदौर के विजय नगर इलाके में एक युवती ने आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।युवती की पहचान सुरभी पिता अशोक जैन निवासी अनूप नगर के रूप में हुई है। उसका मोबाइल छत पर मिला है। पुलिस के मुताबिक़ सुरभी आईटी कंपनी टीसीएस में जॉब करती थी। वह कार से बीसीएम हाईट्स पहुंची। कार पार्किंग में लगाने के बाद वह बिल्डिंग में उपर गई और सी और डी ब्लॉक के बीच से कूद गई।

टीआई सीबी सिंह के मुताबिक सोमवार दोपहर सूचना मिली थी कि एक युवती ने बीसीएम हाईट्स की आठवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। टीआई के मुताबिक युवती को स्थानीय लोग पहचान नहीं पा रहे।  सूचना के बाद टीआई सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा है। युवती का मोबाइल छत पर ही मिला है। प्रारंभिक रूप से अवसाद या तनाव के कारण सुसाइड का मामला लग रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri