इंदौर। प्रदेश में अपराधियों के हौसलें कितने बुलंद है इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली है। इंदौर के समीप गाँव के कुछ रसूखदारों ने सरेआम ढाबा संचालित करने वाले युवक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक के साथ बैठे अन्य साथियों को भी पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल इंदौर के समीपस्थ बेटमा थाना क्षेत्र के मचल गाँव में ढाबा संचालित करने वाले एक युवक और उसके साथ बैठे अन्य साथियों की कुछ दबंगो ने जमकर पिटाई की। आरोपी होटल में घुस कर युवक को मारते पीटते मुख्य मार्ग तक ले गए। इस दौरान वहां अन्य लोग भी मौजूद थे जो सहम गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 23 नवंबर का है लेकिन घटना का वीडियो अब सामने आया है। हालाँकि इतना समय गुजरने के बाद भी आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।
