May 10, 2026

सराफा और ड्राय फ़्रूट कारोबारियों के 7 स्थानों पर जीएसटी के छापे।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर में सराफा और ड्राय फ़्रूट कारोबारियों पर ताबड़तोड़

जीएसटी के छापे पड़े हैं।
जीएसटी विभाग की टीमें कर चोरी पकड़ने के लिए बाजारों में उतरी हैं।इंदौर में स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिककर) विभाग की टीमों ने सोना-चांदी और ड्रायफ्रूट कारोबारियों के यहां जांच शुरू की है। पहले सराफा बाजार में बुलियन और ज्वैलर्स के यहां विभाग की टीमों ने छापे मारे। इसके बाद सियागंज में थोक ड्रायफ्रूट व्यापारियों के यहां भी जांच के लिए पहुंचे।इंदौर की सात फर्मों के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी 20 से ज्यादा अलग-अलग तरह के कारोबारियों के यहां एक साथ जांच शुरू की गई है।
एंटी इवेजन विंग के निशाने पर 
स्टेट जीएसटी विभाग की एंटी इवेजन विंग-ए और इंटी इवेजन विंग-बी की टीमें जांच में जुटी है। सराफा बाजार के मुलतानी ज्वैलर्स के साथ बुलियन के आयात के काम से जुड़े चित्रेश मेहता और दिनेश नीमा की फर्मों और ठिकानों पर छापा मारा। सियागंज में महावीर चौक में ड्रायफ्रूट कारोबारी अजय राकी और कमलेश कुमार एंड कंपनी की गुप्ता चेंबर के साथ एक अन्य फर्म पर भी छापा मारकर जांच शुरू की है।
कम कारोबार दिखा कर कर रहे थे टेक्स की चोरी। 
जीएसटी की डाटा एनालिटिक्स विंग द्वारा मिले कर चोरी के संकेतों के बाद विभाग ने ये कार्रवाई शुरू की है। सराफा कारोबारियों द्वारा कम कारोबार दिखाकर टैक्स चोरी करने की आशंका है। टीमें दस्तावेजों के साथ स्टाक का मिलान करने में जुटी है। जबकि सियागंज में अफ्रीका व अन्य देशों से बिना बिल के काजू मंगवाने और बिना बिल के बिक्री कर कर चोरी करने के सबूत मिले हैं।
यह तो अभी शुरुआत है 
अपर आयुक्त स्टेट जीएसटी रजनीसिंह के अनुसार कार्रवाई अभी प्रारंभिक दौर में है। स्टाक, दस्तावेज और बिलों की जांच में टीमें जुटी हुई है।एक-दो दिन में छापों के परिणाम और कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजस्व वसूली और कर चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार जांच व कार्रवाई कर रहा है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri