चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चाम्पा में इस मौसम के सीताफल की पहली खेप आ गई है। इस इलाके के जंगलों में सीताफल की बड़ी पैमाने पर पैदावार होती है।
शुरुआती दौर में होने से फिलहाल थोड़ा महंगा है, लेकिन दीवाली के बाद सस्ता हो जाएगा।हाट का दिन होने से ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में सीताफल बेचने लोग यहाँ आए। सीताफल के शौकिनों ने भी इन्हें हाथोंहाथ लिया और शाम होने तक बड़ी तादात में सीताफल बिक चुके थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में सीताफल की खूब पैदावार होती है।हालाँकि इसके सुनियोजित भंडारण की दिक्कत होने से इसको ज़्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।
सीताफल उत्पादकों के मुताबिक यदि ऐसे इलाकों को चिन्हांकित कर इनके आसपास फ़ूड प्रोसेसिंग इकाई लग जाए तो भाव अच्छा मिल सकता है। अभी सिर्फ खाने के शौकीन ही इन्हें खरीदते हैं।
