एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर से खरगोन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में ड्यूटी करने गए फ़ोर्स पर एक होर्डिंग जा गिरा जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
इंदौर के स्पेशल आर्म फ़ोर्स एसएएफ फ़र्स्ट बटालियन की कंपनी कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पहुँची। यहाँ से फ़ोर्स सभा स्थल पर भेजी गई। यहाँ फ़ोर्स को प्रवेश द्वार पर तैनात किया गया था। इस दौरान क़रीब डेढ़ बजे प्रवेश द्वार पर लगा होडिन्ग फ़्लेक्स अचानक कर्मचारियो पर गिर गया जिसमें एक थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जिसमे कम्पनी मे पदस्थ सउनि.विसबल परसराम धुर्वे, आर.1112 रविसिन्ह कुशवाह, आर.929 उदयराज श्रीवास, व आर.568 मुकेश मिश्रा चोटील हो गये है, जिसमे सउनि.परसराम धुर्वे को सिर मे , दाये कन्धे पर , पीट पर चोट, व आर.1112 रविसिन्ह कुशवाह को सिने पर , दाहिने पैर पर चोट, व आर.929 उदयराज श्रीवास को सिर पर व दाहिने हाथ पर चोट, गले पर खरोच व आर.568 मुकेश मिश्रा को बाये हाथ पर चोट आयी जिनको जिला हास्पिटल खरगोन ले जाकर ईलाज कराया गया जिसमे सउनि.परसराम धुर्वे, आर.929 उदयराज,आर.1112 रवि सिन्ह का एक्सरा कराया व सउनि. परसराम धुर्वे, आर 929 उदयराज का सी.टी. स्केन कराया बाद इसकी सुचना पुलिस कन्ट्रोल रूम खरगोन को देकर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी बाद जिला हास्पिटल द्वारा सउनि परसराम धुर्वे, आर.929 उदयराज, आर. 1112 रवि कुशवाह को 108 द्वारा MYH होस्पिटल इन्दोर रैफ़र किया व आर. 568 मुकेश को डिस्चार्ज किया गया
