March 7, 2026

अवैध अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी, 3 लड़कों को किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब की होमडिलेवरी करने वालों को शराब के साथ पकड़ा। थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत श्मशान घाट के पास कुछ लोग स्कूटी लिये अवैध शराब की होम डिलेवरी के लिये घूम रहे हैं। सूचना पर  एडिशनल एसपी (पूर्व/अपराध) राजेश दण्डोतिया ने क्राईम ब्रांच तथा थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक संतोष यादव तथा थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान श्मशान घाट के पास भेजा गया। श्मशान घाट के पास पुलिस टीम को दो स्कूटी लिये हुए तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर स्कूटी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तीनों संदिग्धों व स्कूटी की तलाशी लेने पर एक के पास स्कूटी पर रखे ब्राउन रंग के बैग में 18 रायल स्टेज व 04 रायल चैलेंजर्स की अवैध शराब की बॉटल, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल मिला, दूसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक एमआई कम्पनी का मोबाइल तथा 37,250/-रूपये नगद जप्त किये गये, इसी प्रकार तीसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नीले रंग का मोबाइल, व दूसरी स्कूटी से 12 बॉटल रॉयल स्टेज एवं 08 बॉटल रायल चैलेंजर्स तथा 1800/-रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये तीनों आरोपियों से जप्त शराब दिल्ली व हरियाणा की है तथा यह लोग डिलेवरी बॉय की तरह अवैध शराब बैचने का काम करते थे। अवैध शराब के संबंध में पूछने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि वह शराब बैचने के लिये स्थानीय एक व्यक्ति से लेकर आते थे। पकड़े गये तीनो डिलीवरी बॉय व शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप0क्र0 363/22 धारा 34 आवकारी एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri