April 20, 2025

आईएएस आनंद शर्मा रिटायर होने के बाद बने रहेंगे मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
मुख्यमंत्री के सचिव आईएएस आनंद शर्मा 30 अप्रैल को रिटायर होने के बाद संविदा आधार पर 1 मई से होंगे मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी। श्री शर्मा की नियुक्ति के संबंध में चीफ़ सेक्रेटरी इक़बाल सिंह बैस द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। श्री शर्मा कई ज़िलों में विदिशा, राजगढ़ कलेक्टर रहें हैं वे उज्जैन और सागर डिविज़न के कमिश्नर भी रह चुके हैं। श्री शर्मा स्वतंत्र लेखक भी है।

Written by XT Correspondent