March 6, 2026

इंदौर आईआईएम क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2024 में सभी आईआईएम की सूची में 5वें स्थान पर।

एक्सपोज़ टुडे। 

हाल ही में क्यूएस रैंकिंग 2024 जारी हुई है। भारत के शीर्ष दस बिजनेस स्कूलों में अपना स्थान बनाए रखते हुए आईआईएमइंदौर ने कई पैरामीटर में वृद्धि की है

आईआईएम इंदौर ग्लोबल एमबीए रैंकिंग में एशिया में 27वें स्थान पर हैऔर सभी आईआईएम की सूची में 5वीं रैंक प्राप्तकी है यह हमारी मजबूत अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को भी दर्शाता है। संस्थान 151+ बैंड में अपनी मौजूदगी के साथ एमआईएम(मास्टर्स इन मैनेजमेंट) रैंकिंग में सभी आईआईएम की सूची में छठे स्थान पर है यह हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता और भविष्य के प्रबंधकों को विकसित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता व्यक्तकरता है

उत्कृष्टता के लिए हमारी यात्रा पर आगे बढ़ते हुए हम निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रिसर्च के माध्यम हम हमेशा हमारे विद्यार्थियों को कुशल प्रबंधक औरलीडर के रूप में विकास करने के लिए तत्पर रहे हैं आने वालेसमय में हम वैश्विक शैक्षिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैंआईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमाँशु राय ने कहा हमारी योजनाओं में पीजीपी औरआईपीएम कार्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या बढ़ाना शामिलहैताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक छात्र हमारीविश्व स्तरीय शिक्षा से लाभान्वित हों, उन्होंने कहा

क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग मेंथॉट लीडरशिप स्कोर में 2023 में 48.4 से उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है जो 2024 में बढ़कर 50.6 हो गई है। यह हमारे फैकल्टी की विशेषज्ञता और उनके द्वारा किए गए विचारोत्तेजक रिसर्च की निरंतर वृद्धि और मान्यता का प्रतीक है। पिछले दो शैक्षणिक वर्षों मेंफैकल्टी ने239 रिसर्च पेपर लिखकर अनुसंधान में महत्वपूर्ण प्रगति की है। विशेष रूप सेइन योगदानों में एफटी 50 श्रेणी में एक प्रकाशनA* श्रेणी में 27 प्रकाशन और A श्रेणी में 121 रिसर्चपेपर के प्रकाशन शामिल हैं। पिछले शैक्षणिक वर्ष मेंहमारे एम्प्लोयेबीलिटी स्कोर ने भी 36.5 (2023) से 38.8 (2024)तक वृद्धि की हैजो प्रमुख रेक्रूटरों द्वारा हमारे विद्यार्थियों पर विश्वास को दर्शाता है शैक्षणिक वर्ष 2022-23 मेंहमारे 12छात्रों को 1.14 करोड़ रुपये का प्लेसमेंट पैकेज मिला। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 132.6% की वृद्धि दर्शाता है।

QS MiM रैंकिंग मेंवैल्यू फॉर मनी पैरामीटर में हमारा स्कोर 2023 में 31.5 से बढ़कर 2024 में 33.2 हो गया है। इसके अलावाहमारे एलुमनाई आउटकम का स्कोर 2023 में 20 से बढ़कर 2024 में 23.5 हो गया हैजो हमारे पूर्व छात्रों की उनकेकरियर में सफलता दर्शाता है साथ ही हमारा थॉट लीडरशिप स्कोर पिछले वर्ष के 46.6 से बढ़कर 2024 में 53 हो गया हैऔर एम्प्लोयेबीलिटी स्कोर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई हैजो 36.8 से बढ़कर 43.9 हो गया है। ये सुधार अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और हमारे छात्रों और पेशेवर दुनिया दोनों को प्रदान किए जाने वाले उन्नत मूल्य को दर्शाते हैं।

ये उपलब्धियाँ अकादमिक उत्कृष्टताअनुसंधान और युवाप्रबंधकों के विकास और उन्हें बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। हम शैक्षिक परिदृश्य में और अधिक विकास और स्थायी प्रभाव डालने के लिए तत्पर हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri