March 14, 2026

हत्या के आरोपियों के 35 हजार वर्ग फीट के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ज़मींदोज़ किया।

एक्सपोज़ टुडे।

हत्या के आरोपियों के 35 हजार वर्ग फीट के अवैध निर्माण प्रशासन ने ज़मींदोज़ किया। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिगडम्बर के निकट गुर्जर खेड़ा क्षेत्र में हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई गुरूवार को की गई। प्रशासन द्वारा पिगडम्बर में कल रात हुई हत्या की घटना में चिन्हित दोषियों के अवैध निर्माण का रिमूव्हल करते हुये कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री पवन जैन और बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन का अमला तड़के सुबह कार्रवाई के लिए गुर्जर खेड़ा पहुंचे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि इन्दौर जिले में अपराधियों के कुत्सित इरादों और कानून हाथ में लेने की नापाक कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया है कि कल रात हुई घटना में युवक सुजीत ठाकुर की मृत्यु के बाद सात आरोपियों को चिन्हित कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा प्रारंभिक जाँच के बाद सात आरोपियों लोकेश वर्मा उर्फ राजा पिता राजू वर्मा, मलकेश वर्मा पिता राजू वर्मा, मन्नू पिता कन्हैया लाल, रोहित पिता वनवारी, भूरा पिता सुंदर, दर्शन पिता प्रकाश तथा राकेश जैन को चिन्हित कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई संपन्न की गई। उन्होंने बताया कि लगभग 35 हजार वर्ग फीट की जगह उक्त आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराई गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri