ग्वालियर। बॉलीवुड के गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में इमरती देवी अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में डांस करती नजर आ रही है।
दरअसल इमरती देवी की बेटी ने सप्ताहभर पहले बेटी को जन्म दिया था। अपनी नातिन के पहली बार घर आगमन पर उनके निवास पर पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में इमरती देवी ने गीत गाए और जमकर नाचीं। इमरती देवी ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है।
