March 8, 2026

नेताजी ने टीआई के कंधे पर हाथ रखा ख़ुशी के मारे टीआई ने तत्काल उनके पैर छू लिए।

एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन।
नेताजी ने टीआई के कंधे पर हाथ रखा टीआई ने तत्काल नेता जी के कदमों में झुक कर पैरों छू लिए ।
सोशल मीडिया पर टीआई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उज्जैन ज़िले का है वीडियो में दिख रहा है प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की गाड़ी रूकती हैं वे गाड़ी से उतरते हैं। अगवानी कर रहे टीआई के कंधों पर उन्होंने हाथ रखा टीआई ने तुरंत पैर छू लिए । यह वायरल वीडियो उज्जैन के माधव नगर थाने के
टीआई दिनेश प्रजापति का है जो ड्यूटी के दौरान वर्दी पहन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के पैर छू रहे हैं। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा संगठन की गोपनीय बैठक करने उज्जैन पहुंचे फ़्री गंज स्थित पार्टी कार्यालय पर गाड़ी से उतरने के बाद वहां तैनात माधव नगर थाने की टीआई दिनेश प्रजापति के कंधों पर हाथ रख हाल-चाल पूछा ।प्रदेश अध्यक्ष के कंधे पर हाथ रखते ही टीआई ख़ुश हो गए ख़ुशी के मारे तत्काल प्रदेश अध्यक्ष के पैर छू लिए । इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बैठक करने पार्टी कार्यालय के अंदर चले गए।

वे मेरे कॉलेज के सीनियर थे व्यक्तिगत संबंध हैं
टीआई दिनेश प्रजापति ने स्पष्टीकरण दिया
वी डी शर्मा मेरे कॉलेज में सीनियर रहे हैं।उनसे मेरे पारिवारिक संबंध है गाड़ी से उतरते ही उन्होंने मेरे परिवार के संबंध में पूछा।शिष्टाचार के नाते पैर छू लिए ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri