शिवपुरी/पन्ना। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। शिवपुरी जिले में 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। वहीँ पन्ना में भी बारिश के कारण खरीदी केंद्रों में रखी धान की फसल गीली हो गई।
गुरुवार को शिवपुरी जिले के खनियाधाना में लगातार 2 घंटे बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीँ पन्ना में भी दोपहर से ही सर्दीली हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।
किसान जहाँ एक तरफ मध्यप्रदेश में यूरिया के लिए लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस बेमौसम बारिश से किसानों की फसल को नुकसान पहुच सकता है।
