April 27, 2026

चुनाव लड़ने से पहले हार मान ली इमरती देवी ने ?

एक्सपोज़ टुडे,डबरा।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री और डबरा में बीजेपी प्रत्याशीइमरती देवी लोगों से बात करते हुए बोली मैं हार भी जाउंगी तो भी मंत्री रहूँगी। यह सुनते ही जनता भी आश्चर्यचकित रह गई। क्योंकि कुछ दिनों पहले तक इमरती देवी डिप्टी सीएम बनने की बात कह रही थी अब चुनाव हारने की नौबत आ गई ?

डबरा से इमरती देवी भाजपा प्रत्याशी हैं। वे सिंधिया समर्थक हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई हैं। इमरती देवी के सामने कांग्रेस से सुरेश राजे प्रत्याशी है यह इमरती देवी के रिश्तेदार हैं रिश्ते में समधी लगते हैं। सवाल यह उठता है की चुनाव से पहले इमरती देवी ऐसा क्यों बोल रही है क्या उन्हें अपनी हार का अंदेशा पहले से ही हो गया है? इस वीडियो के चर्चे सभी जगह हो रहे हैं। बीजेपी में भी कई तरह की बातें हो रही हैं।

सिंधिया समर्थक विधायकों की जीत पर संशय

बीजेपी भी सिंधिया समर्थक विधायकों को लेकर सतर्क है क्योंकि इन सभी के चुनाव जीतने पर संशय है । कई स्थानों पर तो बीजेपी को ही अपनों से ख़तरा है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri