March 7, 2026

इंदौर मे युवती ने 2 किलोमीटर तक लुटेरों का पीछा किया और पुलिस से उन्हें पकड़वा दिया।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर में युवती ने बाइक सवार लुटेरों को 2 किलोमीटर तक पीछा कर उनकी बाइक का नंबर देखा और पुलिस को सूचना देकर लुटेरों की धरपकड़ करा दी।
मंगलवार को विजय नगर और एमआईजी क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरी गैंग ने महज़ तीन मिनट में तीन राह चलते लोगों के मोबाइल लूट लिए।
एलआईजी चौराहे पर निजी कंपनी में काम करने वाली युवती मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी तभी बाइक सवारों ने युवती का मोबाइल लूट लिया और भाग गए । युवती ने क़रीब 2 किलो मीटर तक बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया और उनकी बाइक का नंबर देख लिया। पुलिस ने देर रात बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया। विजय नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर पकड़ाए बदमाशों से पूछताछ की तो दो अन्य लूट का भी खुलासा हो गया। आरोपी शराब और स्मैक का नशा करने के लिए वारदात करते थे।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri