March 7, 2026

इंदौर में पति ने पत्नी का करा दिया दोस्तों से गैंग रेप।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें युवती से उसके पति ने गैंगरेप करवा दिया। वारदात लव मैरिज के दो दिन बाद की है। पति ने कहा- दोस्तों ने शादी कराने में बहुत मदद की है, इनको भी खुश कर दे। इसके बाद उसके दो दोस्तों ने युवती से रेप किया। युवती की शिकायत पर आजाद नगर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।युवती की उसके पिता ने विदिशा के थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है।

विदिशा के शमशाबाद की युवती (19) ने पुलिस को दिए बयान में कहा, छोटेलाल मीणा (24) शादी करने के नाम पर मुझे 9 अप्रैल को इंदौर लेकर आया। यहां मुझसे शादी की। इसके अगले ही दिन पति और उसके दो दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पति ने कहा- दोस्तों ने उनकी शादी कराई है, इसलिए एक बार उन्हें भी खुश कर दे। इसके बाद आंनद मीणा (21) और दीपक मीणा (24) ने रेप किया। जब घर जाने की बात की तो धमकाने लगे कि अगर किसी को कुछ बताया तो भाई को मार डालेंगे।

TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक युवती और छोटेलाल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने इंदौर आजाद नगर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। यहां उसके दोस्त आंनद मीणा और दीपक मीणा भी उसके साथ आए। तीनों ने शराब पार्टी के बाद वारदात की। छोटेलाल और दीपक पिता के साथ किसानी का काम करते हैं। आनंद बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती के परिवार ने विदिशा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके इंदौर में होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने यहां आकर पुलिस की मदद से उसे ढूंढा। इस पर युवती ने अपनी आपबीती और तीनों युवकों की करतूत बताई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri