March 7, 2026

इंदौर में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा कांड,कलेक्टर ने दिए 3 दिन में एफ़आइआर कराने के निर्देश।

 

Xpose Today News 
इंदौर के रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा कांड कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय अधिकारी को तीन में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस घपले में रिकॉर्ड सेक्शन के लोगों की भी लिप्तता सामने आई हैं। इससे जुड़े कई केसों के दस्तावेज भी सामने आए हैं।

रजिस्ट्रियों की गड़बड़ियों का यह मामला सितम्बर 2024 में सामने आया था। तब प्रशासन द्वारा विभागीय जांच की गई थी। जांच में पता चला था कि एक फर्जी रजिस्ट्री गिरोह सक्रिय है। इसमें कुछ दलाल और भूमाफिया शामिल हैं जो फर्जी रजिस्ट्री बनवा रहे है।”खास बात यह कि इसमें 20 मजबूत दस्तावेजी साक्ष्य पाए गए जिनमें भारी पैमाने पर शासन को चपत लगाई गई।”पूर्व में इस मामले में प्रशासन की ओर से पंढरीनाथ थाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।

करीब 20 बड़ी आवासीय रजिस्ट्रियों में गड़बड़ियां

“प्रशासन की जांच में पता चला है कि रजिस्ट्रियों के लिए जो दस्तावेज कार्यालय में जमा किए जाते हैं उसमें बड़ी गड़बड़ियां की जाती है। इस संबंध में कुछ शिकायतें मिली थी, जांच में वे सही पाई गई। इसमें रिकॉर्ड सेक्शन के लोग लिप्त हैं। शुरुआती दौर में ही करीब 20 बड़ी आवासीय रजिस्ट्रियों में कई गड़बड़ियां मिली हैं। मामले में संबंधितों के खिलाफ नामजद केस दर्ज होने के साथ सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस पूरे मामले में पूर्व में रिकॉर्ड कीपर को सस्पेंड किया गया था। इसमें जिला पंजीयन कार्यालय के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के भी लिप्त होने की आशंका है।”

तीन दिन में एफ़आइआर कराने के निर्देश हैं।

“सीनियर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार डॉ. अमरेश नायडू ने बताया बार-बार गंभीर शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा पंजीयन विभाग के अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने प्राप्त शिकायतों और नकल के आवेदनों के आधार पर ऐसे लगभग 20 दस्तावेज संदिग्ध पाए हैं। इन दस्तावेजों में से कुछ दस्तावेजों के संबंध में पूर्व में भी एफआईआर की जा चुकी है और अन्य दस्तावेज में भी गड़बड़ियां पाई गई। ऐसे दस्तावेज जिनमें पूर्व से कोई एफआईआर दर्ज नहीं है, के संबंध में कलेक्टर द्वारा थाना पंढरीनाथ को तीन दिनों में एफआईआर कराने के लिए सीनियर डिप्टी रजिस्ट्रार प्रदीप निगम को निर्देशित किया है। जांच समिति की रिपोर्ट भी डिप्टी रजिस्ट्रार निगम को कार्रवाई के लिए सौंप दी गई है। इसमें एक साथ 20 दस्तावेजों के संबंध में एफआईआर कराई जाएगी। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri