March 8, 2026

कटारा हिल्‍स में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को आधी रात को मौत के घाट उतारा।

एक्सपोज़ टुडे। 

कटारा हिल्स थाने में उस वक्त  पुलिस दंग रह गई, जब एक महिला अपने पति का खून से लथपथ शव कार की डिक्की में रख कर वहां पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

कटारा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: ग्राम टीलातोड़ी जिला सीहोर निवासी धनराज मीणा (39), पेशे से किसान थे। बच्चे को बेहतर शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से वह वर्ष-2014 से पत्नी संगीता और बच्चे के साथ कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित सागर पर्ल अपार्टमेंट में रहने लगे थे। काफी समय से रहने के कारण संगीता का परिचय कालोनी में रहने वाले आशीष पांडे (32) से हो गया था। दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होने लगी। जिसके चलते विवाहित आशीष और संगीता के बीच बढ़ीं नजदीकियां अवैध संबंधों में बदल गईं। इस बात की भनक लगने पर धनराज ने पत्नी के अलावा आशीष को समझाया और उसकी पत्नी से दूर रहने की नसीहत भी दी। इसके बाद भी दोनों के रिश्ते बरकरार रहे। पिछले दिनों धनराज ने पत्नी को आशीष के साथ अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद से धनराज ने संगीता को हत्या करवाने की धमकी देना शुरू कर दिया था। इस बात का जिक्र संगीता ने आशीष से किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर भयानक फैसला कर लिया।

खाने में मिला दी थीं नशे की गोलियां

एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर आशीष ने धनराज की हत्या की साजिश तैयार की। जिसके तहत सोमवार को संगीता ने पति के खाने में नशे की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद धनराज बेसुध हो गया। योजना के तहत सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो बजे आशीष, संगीता के घर पहुंचा। इसके बाद संगीता ने डंडे से और आशीष ने हाथौड़ी से धनराज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। धनराज की मौत होने पर दोनों ने शव को कार की डिक्की में बंद कर दिया। पहले उनकी योजना लाश को किसी सुनसान इलाके में फेंकने की थी। इसके बाद उन्होंने विचार किया कि आज नहीं तो कल वे पक ड़े जाएंगे। इसके बाद वे लोग कार लेकर सीधे थाने पहुंचे और अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri