September 23, 2024

दो रुपये के लालच में तेल कारोबारी को लग गया 21 लाख रुपये का चूना।

एक्सपोज़ टुडे।
भोपाल में 2 रूपए सस्ते के चक्कर में तेल व्यापारी को लग गया 21 लाख रूपए का चूना। क्राइम ब्रांच के मुताबिक़ सरकारी विभाग में तेल सप्लाई करने वाले जगदीश पसतानी को सस्ता माल दिलवाने के नाम पर ठगी हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुंबई के एक ई-ट्रेडर्स कंपनी के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक़ जगदीश पसतानी को बाज़ार से 2 रूपए सस्ता तेल मिलने की जानकारी लगी। उसने तेल बेचने वाली  तुममाला साँई कृपा ट्रेडर्स मुंबई को 21.12 लाख रूपए का तेल का ऑर्डर दिया था। यह पैसा दो किस्तों में ऑन लाइन आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफ़र किया गया। क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी अनूप उईके ने बताया कि
पैसा मिलने के बाद भी साँई कृपा ट्रेडर्स मुंबई ने तेल सप्लाई नहीं किया। लगातार संपर्क करने पर फ़ोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। जालसाज़ के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज की गई है।
Written by XT Correspondent