March 15, 2026

होटल के कमरे में प्रेमिका के सामने कर रहा था सुसाइड की एक्टिंग, अचानक फंदा क्या और चली गई जान।

एक्सपोज़ टुडे।

होटल के कमरे में प्रेमिका के सामने कर रहा था सुसाइड की एक्टिंग अचानक फंदा क्या और चली गई जान। मामला ग्वालियर ज़िले का है।
कमरे में मौजूद प्रेमिका का कहना है कि उसने समझा कि उसका प्रेमी नाटक कर रहा है। जब तक वह कुछ करती प्रेमी की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद वहां पहुंची युवक की मां ने प्रेमिका को इसका दोषी ठहराया। बताया जाता है कि युवक स्वभाव से सनकी था और इसके चलते ही उसकी प्रेमिका उससे अलग होना चाहती है। दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। लड़का डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। 
फंदे पर झूला तो घबरा गई युवती
जानकारी के अनुसार कंपू थाना इलाके के रहने वाले 24 साल के मोनू यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्थानीय होटल में बुलाया था। उसके सामने ही लड़के ने तौलिए से फंदा बनाकर पंखे से बांधा। गर्लफ्रेंड समझती रही कि वह नाटक कर रहा है। जब वह फंदे पर झूल गया तब लड़की घबरा गई। वह बाथरूम से स्टील की साबुनदानी उखाड़कर लाई और फंदे को काटा, लेकिन तब तक मोनू की सांसें थम चुकी थीं। जब प्रेमिका को मोनू के शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी उसने युवक की मां को फोन करके सूचना दी। थोड़ी देर बाद युवक के परिजन होटल में पहुंचे और लड़की को दोषी ठहराते हुए उसकी मारपीट की।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri