March 8, 2026

सुसाइड नोट में पत्नी ने लिखा दुल्हन की तरह सजा कर करना विदा। कर्ज से परेशान दम्पति ने मौत को चुना।

 

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में कोटेक महिंद्रा के कर्मचारी और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। मंगलवार शाम को अस्पताल ले जाते समय पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। उनके कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जिंदगी से परेशान होकर मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है।

पुलिस के मुताबिक ग्रीन व्यू कॉलोनी के आयुष्मान अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में रहने वाले मोनू गुप्ता और उसकी पत्नी अंजलि ने मंगलवार शाम जहर खा लिया था। इसके बाद वह तड़पते हुए फ्लैट से बाहर आए थे। पड़ोसियों ने मामले में डायल 100 पर सूचना की थी। इस दौरान दोनों को अस्पताल लेकर आया गया। यहां मोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अंजलि को आईसीयू में भर्ती किया गया है। दोनों की इसी साल शादी हुई थी। मोनू बैंक में काम करता था। उसके घर में निजी बैंक का कार्ड मिला है।

जिंदगी से परेशान हैं, स्वेच्छा दे रहे जान

मौके पर एसआई गौरव तिवारी और एफआरवी के सिपाही गौतम पाल पहुंचे थे। उन्हें कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि जिंदगी से बहुत उलझन है। अब जीना नहीं चाहते, स्वेच्छा से जान दे रहे हैं। अंतिम संस्कार गांव में किया जाए। पुलिस के मुताबिक दंपती यहां किराए से रहते थे।

मुझे दुल्हन की तरह सजाना

अंजलि मूल रूप से बेटमा की रहने वाली है, जबकि मोनू मूसाखेड़ी इलाके का रहने वाला है। अप्रैल में शादी के कुछ दिनों बाद दोनों मूसाखेड़ी से लसूड़िया इलाके में आकर रहने लगे थे। मोनू की एक छोटी बहन है। उसके पिता फास्टफूड का ठेला लगाते हैंं। मोनू बैक में खाते खुलवाने का काम करता है। सुसाइड नोट में अंजलि ने लिखा है कि उसे दुल्हन की तरह तैयार किया जाए। उसी वेष में उसका अंतिम संस्कार किया जाए।

मोनू के परिवार के मुताबिक एक दिन पहले वह घर पर अंजलि को लेकर सबसे मिलने आया था। आखिरी बार तभी उसी से बात हुई थी। आत्महत्या के पीछे की वजह कर्ज बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले ने दोनों के मोबाइल और सुसाइड नोट जब्त किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri