Xpose Today News
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने सोमवार सुबह ताबड़तोड़ दिलीप बिल्डकॉन (DBL) और उससे जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर रेड मारी है। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम भोपाल में दो जगहों पर सरगर्मी से दस्तावेज खंगाल रही है।”
मध्य प्रदेश में दिलीप बिल्डकॉन (DBL) का लंबा चौड़ा कामकाज है। भोपाल मेट्रो का प्रोजेक्ट भी दिलीप बिल्डकॉन (DBL)के पास है।
पंजाब के चंडीगढ़ रीजन के आयकर विभाग की डीजी इन्वेस्टिगेशन बत्सला झा के नेतृत्व में दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्टी स्थित दफ्तर पर भी सर्चिंग की जा रही है।
एमपी पुलिस से नहीं ली मदद कानोंकान खबर नहीं
इस छापे की ख़ासियत यह है की लोकल पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बुलाया है। अमृतसर से आई टीम ने इस छापेमारी में भोपाल के विभागीय अफसरों को साथ नहीं लिया है। अमृतसर की आईटी टीम ने एमपी एसएएफ (स्पेशल आर्म फोर्स)की मदद ली है। सोमवार सुबह से चल रही इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया में आने के बाद स्थानीय अफसरों के संज्ञान में आई है।”
“भोपाल मेट्रो रेल का ठेका दिलीप बिल्डकॉन के पास है। कंपनी को हाल ही में केरल में बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा गुरुग्राम मेट्रो का काम दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन को 1,503.63 करोड़ में मिला है, जिसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 26.65 किमी के कॉरिडोर में वायडक्ट और 14 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण शामिल है।”
