Xpose Today News
राज्य शासन ने आईएएस अफ़सरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन जिले का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। वहीं इंदौर कलेक्टर के पद पर नगर निगम कमिश्नर इंदौर शिवम् वर्मा को बैठाया गया है।शिवम वर्मा की जगह कटनी कलेक्टर दिलीप यादव को इंदौर नगर निगम आयुक्त की ज़िम्मेदारी दी गई है।इंदौर संभाग आयुक्त रहे दीपक सिंह को ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है उनके स्थान पर आयुक्त जनसंपर्क सुदामा खांडे को आयुक्त इंदौर संभाग की कमान सौंपी है। वहीं आईडीए सीईओ आर पी अहिरवार को नगर निगम कमिश्नर जबलपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर नगरी प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त डॉ परिक्षित संजय राव झाड़े सीईओ आईडीए बनाए गए हैं।

