March 6, 2026

इंदौर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए की धोखा–धडी में फ़रार ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के कर्ताधर्ता 3 आरोपी किए गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए की धोखा–धडी में फ़रार ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के कर्ताधर्ता 3 आरोपी किए गिरफ़्तार।
आरोपियों द्वारा मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, आरोग्य रिटेल मेडिसिन इंदौर आदि कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर कई आवेदकों के करोड़ो रुपए लेकर, न तो सही से सर्विस दी न उनके पैसे वापस किए एवं की गई उनसे ठगी ।तीनों आरोपियों ने इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं धार जिले के आवेदकों के साथ छल पूर्वक पैसे लेकर की थी ठगी।
आरोपी 1. कुंवर पुष्पेंद्र सिंह उर्फ के.पी.सिंह पिता देवेंद्र सिंह, 2.उर्वशी पति रूपेंद्र सिंह 3.रूपेंद्र सिंह चौहान पिता देवेंद्र सिंह चौहान को क्राइम ब्रांच ने पकडा ।
तीनों आरोपी जबलपुर जिले के थाना ओमती एवं थाना मदन महल ,ग्वालियर जिले के थाना कंपू , इंदौर जिले के थाना विजय नगर एवं थाना तुकोगंज,थाना लसूडिया,थाना हीरानगर एवं धार जिले के थाना कोतवाली सहित कुल 08 अपराधो में थे फरार, तीनों आरोपीयो के विरुद्ध संबंधित थाने में पहले से हैं अपराध पंजीबद्ध है।
तीनों आरोपी संचालको द्वारा धोखाधड़ी की योजना बनाकर कंपनी शोर्यादित एडवर्टाइज (मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर), आरोग्य रिटेल मेडिसिन इंदौर रजिस्टर्ड ऑफिस प्लॉट नं 168 पार्ट–2 स्कीम नंबर 78 विजय नगर इंदौर के नाम से फरयादियो को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों रुपए लेकर एग्रीमेंट के तहत न सर्विस दी न पैसे वापस किए और फरार हो गए थे ।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध जबलपुर जिले के थाना ओमती एवं मदन महल ,ग्वालियर जिले के थाना कंपू , इंदौर जिले के थाना विजय नगर एवं थाना तुकोगंज, लसूडिया, हीरानगर एवं धार जिले के थाना कोतवाली सहित कुल 08 अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें यह आरोपी फरार थे। जिन्हें क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान *क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से, थाना विजय नगर इंदौर के अप.क्रं. 914/21 धारा 420,406,34 भादवि, जबलपुर जिले के थाना ओमती और मदनमहल के अपराध क्रमांक 509/21, 503/21 धारा 420,409 भादवि, ग्वालियर जिले के थाना कंपू के अपराध क्रमांक 11/22 धारा 420,406,506,504,34 एवं जिला धार जिले के थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 652/21 धारा 420 सहित जिला इंदौर के थाना तुकोगंज, लसूडिया, हीरानगर में भी अपराध पंजीबद्ध होकर कुल 08 अपराधो में फरार तीनों आरोपी* के संबंध में जानकारी मिली।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri