March 7, 2026

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों का बड़ा ज़ख़ीरा पकड़ा। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की तेजपुर गड़बड़ी पुलिया के पास आर्म्स तस्कर अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाला है।  क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम *(1). सिकलीगर गुरुदास पिता बिल्लौर सिंह भाटिया निवासी–अंजड जिला बड़वानी* होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस मिले, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।
     थाना अपराध शाखा में अपराध ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया कि आरोपी गुरुदास एवं साथी पिता *आरोपी (2) बिल्लौर सिंह पिता लक्ष्मण निवासी–अंजड जिला बड़वानी* उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा बड़वानी जिले के लूनसरा गांव में अवैध रूप से फायर आर्म्स एवं कारतूस बनाने एवं अवैध हथियारों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तस्करी करने का कार्य किया जा रहा था।
    *क्राइम ब्रांच टीम द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से कुल 25 अवैध फायर आर्म्स (17 पिस्टल एवं 08 देशी कट्टे) एवं 455 जिंदा कारतूस जप्त कर, थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri