March 7, 2026

इंदौर क्राइम ब्रांच ने वर्ल्डकप मैच ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका पर ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर की बड़ी रेड।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर क्राइम ब्रांच ने वर्ल्डकप मैच ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका पर ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर की बड़ी रेड की है। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि द्वारकापुरी क्षेत्र के , सुदामा नगर ई सेक्टर स्थित घर में पहली मंजिल पर विशाल मेहता के द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट मैच का अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना द्वारकापुरी ने जॉइंट रेड करते  हुए मुखबिर के द्वारा बताए मकान पर दबिश दी।
मकान में  एक व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा था, जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम *(1).विशाल मेहता पिता प्रकाराशचंद निवासी ई सेक्टर सुदामा नगर, इंदौर* का होना बताया।
*आरोपी के कब्जे से सोने की तीन ईट वजन 01 किलो 300 ग्राम(कीमत 75 लाख), व 22 लाख 90 हजार रू नगदी, 01 लैपटॉप, 09 मोबाइल, सहित लाखों के हिसाब किताब लिखे डायरी (कुल मशरूखा 97 लाख 90 हजार रू) बरामद कर थाना द्वारकापुरी  में  आरोपी के विरुद्ध 66डी आईटी एक्ट एवं 3/4 गैंबलिंग एक्ट के तहत् कार्रवाई की है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri