March 7, 2026

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न।महिला वकीलों का पिंक बूथ रहा आकर्षण का केंद्र।

एक्सपोज़ टुडे। 

इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव का मतदान बुधवार को सम्पन्न हुआ। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। प्रत्याशी भी वोटरों से अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील करते नजर आए। वोट डालने आने वाले अधिवक्ताओं को चुनाव समिति की तरफ से एक पौधा भी दिया गया। इस तरह ग्रीन इंदौर का संदेश देने की कोशिश भी की गई।

मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।क़रीब  रात 11 बजे तक रिजल्ट आ आएगा। चुनाव में 1807 में से 1328 वोट डाले गए हैं।

पिंक बूथ आकर्षण का केंद्र 
महिला अधिवक्ताओं के लिए पहली बार पिंक बूथ बनाया गया। महिला अधिवक्ताओं ने पिंक बूथ में ही वोटिंग की। करीब 250 महिला अधिवक्ता वोटर हैं। 20 नवंबर से कोर्ट खुली तो प्रत्याशियों को महज दो दिन ही प्रचार के लिए मिले।
9 पदों के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में है। 4 पदाधिकारी रहेंगे और 5 कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे। कुल 1807 मतदाता है। 45 बूथों का निर्माण किया है। महिला अधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए अलग से भी एक पिंक बूथ का निर्माण किया है।
यह हैं दावेदार 
पिंक बूथ का संचालन महिला अधिवक्ताओं के द्वारा ही किया जा रहा है। वोटिंग का समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक है। वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। देर रात तक विजेताओं की घोषणा हो जाएगी।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri