इंदौर। नगर निगम में सह राजस्व अधिकारी रियाजुल हक अंसारी के घर पर मंगलवार अल सुबह इंदौर लोकायुक्त ने छापा मारा। रियाजुल हक अंसारी के संयोगितागंज में स्थित घर पर छापा मारा। लोकायुक्त को अंसारी और उनके परिजनों के नाम पर भवन, भूखंड, दुकान होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
लोकायुक्त को अंसारी के पास से देव छाया अपार्टमेंट फ्लैट क्रमांक 303 , 404 एवं पेंटहाउस, पाक़ीज़ा लाइफ़स्टाइल में एक भूखंड H-22 जिसमें वर्तमान में मकान निर्माणाधीन है, 78-79 नाहर शाह वली कंपाउंड खजराना इंदौर में बहन के नाम पर भवन, जेल रोड में एक दुकान जिसे विक्रय कर दिया गया मिली है।
अचल संपत्ति के अलावा अंसारी के पास से लोकायुक्त को सोने-चांदी के आभूषण, पचास हजार रुपए नकद, एक डस्टर कार, दो टू व्हीलर वाहन और बैंक खाते मिले है।
