March 7, 2026
Screenshot

इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने की मुंबई में छापेमारी करोड़ों की धोखाधड़ी में दो व्यापारियों को उठाया।

 

Xpose Today News
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुंबई में छापेमारी कर करोड़ों की धोखाधड़ी में करने वाले दो व्यापारियों को उठाया है। इन दोनो  ने इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों को राज्य के बाहर की फर्मों के नाम पर बड़े ऑर्डर दिलाने का झांसा दिया उधारी में माल उठाकर भुगतान किए बिना ₹1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी कर फ़रार हो गए। आरोपी मुंबई में छिपकर फरारी काट रहे थे।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया आवेदक मुकेश (निवासी इंदौर) की शिकायत के आधार पर जांच की गई। शिकायत में बताया गया कि जुलाई–अगस्त 2024 से 26.03.2025 के बीच आरोपीगण 1. तारिक खान, निवासी — मुंबई ( VR ट्रेडिंग कंपनी ऑनर)

2. पंकज अग्रवाल, निवासी — मुंबई (PWALLS ओवरसीज लिमिटेड ऑनर) स्वयं को विश्वसनीय ब्रोकर बताकर इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया। आरोपियों ने राज्य के बाहर स्थित विभिन्न फर्मों से बड़े ऑर्डर दिलाने, 30–45 दिनों में भुगतान सुनिश्चित कराने तथा पार्टियों को भरोसेमंद बताकर व्यापारियों का विश्वास अर्जित किया।

      जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा गुड बॉय, दीप दर्शन ट्रेडर्स, अद्विक क्रिएशन, बालाजी अपैरल्स, हेमन्त गार्मेंट्स, नाइस मेन गार्मेंट्स, अरिहंत कलेक्शन, रितिक फैशन, सॉफ्टवेयर, वंदना क्रिएशन, आर.आर. रेडीमेड, शिवकृपा रेडीमेड, कनिष्का स्टिचिंग सेंटर, किड्स पावर, मेपल ट्राउजर, स्टार बाय सहित अन्य रेडीमेड व्यापारियों से लगभग ₹1,69,96,876/- मूल्य का कपड़ा माल VR ट्रेडिंग, साई इम्पेक्स, हर्षा ट्रेडर्स, रॉयल क्रिएशन, V.A. टेक्सटाइल, राशि कलेक्शन, PWALLS ओवरसीज लिमिटेड, शिवशक्ति इंडस्ट्रीज, जुबिया टेक्सटाइल, फेब्रिक वर्ल्ड, खुशबू एंटरप्राइजेज आदि बाहरी फर्मों को भिजवाया गया।

      कुछ प्रकरणों में सुरक्षा के रूप में चेक भी दिलवाए गए, किंतु आज दिनांक तक किसी भी व्यापारी को भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। उपरोक्त प्रकरण में उचित वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना करते आरोपियों को चिन्हित कर मुंबई से गिरफ्तार किया गया । थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 60/2025, धारा 316(5), 318(4), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी *तारिक खान एवं पंकज अग्रवाल* (दोनों निवासी—मुंबई) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri